झंगहा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का अपहरण एक युवक ने कर लिया है। युवती की मां के तहरीर पर झंगहा पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। युवती की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि देवरिया जिले के रूद्रपुर थाना क्षेत्र में स्थित भालीचौर गांव निवासी रामकेश निषाद ने 18 फरवरी को बहला फुसलाकर हमारी पुत्री को भगा ले गया है।