बांका: पुनसिया चौक पर तीन घंटे तक लगा जाम, अतिक्रमण और अव्यवस्था से बिगड़ी यातायात व्यवस्था
Banka, Banka | Apr 20, 2026 भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग स्थित पुनसिया चौक पर सोमवार की संध्या भीषण जाम लग गया, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम की स्थिति सोमवार की शाम साढ़े चार बजे शाम से शुरू होकर रात 7 बजे तक बनी रही, जिससे पूरे इलाके में यातायात व्यवस्था चरमरा गई।