गौरिहार: प्रकाश बम्होरी में 51 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
मंगलवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार छतरपुर के प्रकाश बम्होरी निवासी 51 वर्षीय जयसिंह यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर उनके बड़े भाई राम सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।