फूलपुुर: जनसुनवाई में फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं
सोमवार लगभग 12 बजे पुलिस उपायुक्त गंगानगर एवं सहायक पुलिस आयुक्त थरवई ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान लोगों की समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया गया।