वैर: वैर के सीता गांव में तेंदुए की पीट-पीटकर हत्या, 17 नामजद समेत 50 अज्ञात पर दर्ज हुआ मामला
Weir, Bharatpur | May 21, 2026 वैर थाना क्षेत्र के सीता गांव में तेंदुए की बेरहमी से हत्या किए जाने के मामले में वन विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 17 नामजद और करीब 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। आरोप है कि ग्रामीणों ने तेंदुए को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला और बाद में उसके शव को आग के हवाले करने की कोशिश भी की।