धमतरी: धमतरी यातायात डीएसपी ने भखारा में आज घटित सड़क दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर जाना हादसे का कारण
आज भखारा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौत हो गई।जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वही दुर्घटना का कारण जानने धमतरी यातायात डीएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने स्टाप के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। वही डीएसपी ने दुर्घटना की पुनरावृत्ति रोकने तत्काल घटना स्थल के पास गति नियंत्रण के लिए लोहे का स्टापर से जिग-जैग बनाया गया।