धमतरी: जिला जेल धमतरी में कराया गया योग एवं स्वास्थ्य परीक्षण
जेल एवं आयुष विभाग के वार्षिक कार्ययोजना के तहत प्रतिमाह जेल में परिरूद्ध बंदियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम योग एवं आयुर्वेद चिकित्सा शिविर लगाया जाता है। आज जिला धमतरी के आयुष पाली क्लीनिक की डॉ. रेवती नेताम, योग चिकित्सक एवं योग सहायिका कुमारी सृष्टि मगर एवं कुमारी रूचि साहू के द्वारा बंदियों को योग एवं आयुर्वेद के बारे में जानकारी दी गई।