धमतरी: सोरिद वार्ड डीपो पारा में बाइक चालक ने बच्ची को मारी ठोकर, कोतवाली थाना में मामला दर्ज
कोतवाली थाना से आज मिली जानकारी के अनुसार सोरिद वार्ड के डिपोपारा अटल आवास निवासी सतवंतिन देवनाथ की पांच वर्षीय बेटी घर के सामने खेल रही थी। तभी पीछे से आकर एक बाइक चालक ने उसे ठोकर मार दिया।जिससे उसकी बेटी घायल हो गई है।जिस पर बच्ची की मां ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।फिलहाल रिपोर्ट पर पुलिस बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।