धमतरी: विंध्यवासिनी वार्ड स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित जल जगार उत्सव में बड़ी संख्या में शहरवासी हुए शामिल
जिले में जल संरक्षित करने की दिशा में धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी की पहल पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नगरपालिक निगम धमतरी के विंध्यवासिनी वार्ड स्थित सामुदायिक भवन में आज जल जगार उत्सव मनाया गया । कार्यक्रम में अपर कलेक्टर जी आर मरकाम, एस डी एम धमतरी डॉ विभोर अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।