मौदहा: मौदहा क्षेत्र में हुई अलग अलग दो मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग हुए घायल, एक की मौत
शनिवार की शाम खन्ना के निकट अनियंत्रित गति से बाइक चला रहे बाइक सवार ने खन्ना निवासी लोकेंद्र प्रताप सिंह व देवकीनंदन को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें देवकीनंदन की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही बाइक सवार परमा और लोकेश प्रताप को गंभीर अवस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।