विकास खंड धर्मपुर की ग्रांम पंचायत धलारा पंचायत के
ग्रामीणों की शिकायत पर जांच के आदेश, बीडीओ ने कनिष्ठ अभियंता को सौंपी जिम्मेदारी
जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी आगामी कार्रवाई, ग्रामीणों ने मामले में उचित कार्रवाई की उठाई मांग
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर की ग्रांम पंचायत के ग्रामीणों की शिकायत के बाद संबंधित मामले को लेकर खंड विकास अधिकारी कार्यालय ने जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्रामीणों की ओर से शिकायत मिलने के बाद खंड विकास अधिकारी धर्मपुर सौरभ ठाकुर ने मामले की जांच का जिम्मा कनिष्ठ अभियंता को सौंपा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बीडीओ धर्मपुर सौरभ ठाकुर ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कनिष्ठ अभियंता को मौके पर जाकर मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान शिकायत में उठाए गए बिंदुओं की पड़ताल की जाएगी और तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों की शिकायत के बाद अब जांच रिपोर्ट पर सभी की निगाहें टिकी हैं। लोगों को उम्मीद है कि जांच के माध्यम से मामले की वास्तविक स्थिति सामने आएगी और यदि किसी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जांच के बाद ही स्पष्ट होगी स्थिति
फिलहाल विभाग की ओर से जांच की जिम्मेदारी कनिष्ठ अभियंता को सौंपी गई है। जांच पूरी होने और रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मामले से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और विभाग की ओर से आगे क्या कदम उठाए जाते हैं। लोगों का आरोप है की उन्हें मनरेगा में मजदूरी 170 मिली है जबकि कार्य ज्यादा लिया गया है उसके अनुसार दिहाड़ी मिलनी चाहिए। मनरेगा मज़दूरों में सत्या देवी, सुमन देवी, रेखा देवी, द्रुमती देवी, अनिता देवी, तारा देवी, मीरा देवी, गीता देवी, मायां देवी, पुष्पलता,लीला देवी, गीता देवी, चम्पा देवी, अलका देवी, कमलेश कुमारी, वीना देवी, उषा देवी, अनिता देवी, बलवंत, व द्रोंपति देवी मौजूद रही।
Dharmpur, Mandi | Oct 21, 2026