बेलदौर: बेलदौर थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
बेलदौर थाना क्षेत्र के कंजरी गांव के निकट जलकुंभी से 50 वर्षीय अज्ञात अधेड का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर रविवार की शाम चार बजे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि बेलदौर थाना क्षेत्र के कंजरी गांव निवासी कपिल देव यादव के खेत के समीप जलकुंभी में अज्ञात शव देखा गय