इटावा: राजकीय इंटर कॉलेज में विकास प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का सदर विधायक ने फीता काटकर किया शुभारंभ, डीएम रहे मौजूद
Etawah, Etawah | Jan 24, 2024 उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, इटावा द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में विकास प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में डीएम अवनीश कुमार राय, एडीएम अभिनव रंजन, सीडीओ व एसडीएम मौजूद रहे।