सागर नगर: 196 साल पुराना डूठावली हनुमान मंदिर बना आस्था का केंद्र, 6.15 किलो चांदी की पोशाक से हुआ भव्य श्रृंगार
चमेली चौक स्थित प्राचीन दूतावली हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।गुरुवार सुबह 9 बजे भगवान का गंगा, नर्मदा व अन्य नदियों के जल से अभिषेक कर 6.15 किलो चांदी की पोशाक से विशेष श्रृंगार किया गया। शाम को छप्पन भोग और 1100 दीपों से महाआरती होगी। मंदिर की स्थापना 1830 में हुई थी और हर वर्ष यहां जन्मोत्सव पर मेला लगता है।