गायघाट: जारंग पूर्वी गांव में खेलने के दौरान 14 माह के बच्चे ने स्प्रिट पी, SKMCH रेफर
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के जारंग पूर्वी गांव वार्ड संख्या 2 में खेलने के दौरान एक 14 माह का बच्चा ने घर में रखे करीब सौ ग्राम स्प्रिट पी लिया। घटना शनिवार दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। उसके बाद हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे गायघाट सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु तुरंत एसकेएमसीएच रेफर कर दिया