हंडिया: जमीन विवाद और एससी-एसटी एक्ट मामले में वांछित युवक किया गया गिरफ्तार
प्रयागराज के फूलपुर थाना पुलिस ने जमीन विवाद और मारपीट के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पुरानी रंजिश को लेकर परिजनों के साथ मिलकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। सोमवार शाम करीब 04 बजे मिली जानकारी।