खुसरूपुर: खुसरूपुर पुलिस ने बैकटपुर गांव के खेत में छुपा कर रखा 22 किलो गांजा बरामद किया
खुसरूपुर पुलिस ने बैकटपुर गांव के खेत में छुपा कर रखे 22 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर किया है। खुसरूपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि गांजा तस्कर के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है। गांजा की बिहार में अनुमानित मूल्य 3.30 लाख रुपए के करीब है। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कारवाई किया जा रहा है।