बसपा की सेक्टर व बूथ समीक्षा बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर
कौशाम्बी। बहुजन समाज पार्टी की विधानसभा सेक्टर एवं बूथ समीक्षा बैठक बुधवार को समारोह चौराहा स्थित वरिष्ठ बसपा नेता छत्रपाल कुशवाहा के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि सतीश जाटव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती के दिशा-निर्देशों को जन-जन तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने बूथ स्तर के कार्यों को जल्द पूरा करने और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष अजय मिश्रा, इखलाक कुरैशी एवं शुकुरु लाल निर्मल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही चुनावी सफलता की कुंजी है।
इस दौरान तीनों विधानसभा क्षेत्रों के अ�