फतुहा: नदी थाना पुलिस ने एक इश्तेहारी वारंटी को कृपाल टोला से किया गिरफ्तार।
Fatwah, Patna | Jun 15, 2026 नदी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कृपाल टोला से एक इश्तेहारी वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी कृपाल टोला निवासी सुरेश राय है। इसके विरुद्ध काफी पुराने मामले में पुलिस ने घर पर इश्तेहार है। लेकिन वह फरार चल रहा था। इसके विरुद्ध छेड़खानी का मामला दर्ज है। नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुरेश राय को जेल भेज दिया गया है।