मंझनपुर: कौशाम्बी में दहेज के लिए हैवानियत, 5 लाख और सोने की जंजीर न मिलने पर विवाहिता को पीट-पीटकर अधमरा किया
सराय अकिल थाना क्षेत्र के मेडूआ गांव में दहेज उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर पति समेत ससुराल पक्ष ने विवाहिता को बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया। गंभीर हालत में उसे मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चरवा थाना क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव निवासी मिठाई लाल ने अपनी पुत्री निर्मला देवी की शादी की थी।