बेगूसराय: कैथ बहियार में खजूर के पेड़ पर चढ़े व्यक्ति को सांप ने काटा, घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
बेगूसराय में खजुर के पेड़ पर चढ़कर तारी उतारने के दौरान एक व्यक्ति सर्पदंश शिकार हो गया. इस दौरान वह व्यक्ति पेड़ से नीचे गिर गया. इस दौरान वह बुरी तरह घायल हो गया. इस बात की जानकारी शनिवार की शाम 04:00 बजे मिली. आनन-फानन में घायल को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. जहां वह इलाजरत है. घटना सदर प्रखंड के नीमाचांदपुरा थाना अंतर्गत कैथ बहियार की है.