बांका: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत समाहरणालय में डीएम ने दिलाई शपथ
Banka, Banka | Jun 17, 2026 नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बुधवार की सुबह 11 बजे डीएम नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर में सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी प्रखंड मुख्यालयों एवं विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भी एक साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।