महोबा: महोबा के लाड़पुर गांव में चालक को झपकी आने से ऑटो पलटा, महिला समेत तीन घायल, चालक फरार
Mahoba, Mahoba | Jun 27, 2026 महोबा से कुलपहाड़ जा रहा ऑटो लाड़पुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में चालक को नींद आने से ऑटो पलटने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों ने घायल जुमन वर्मा 50 वर्ष, यशोदा 40 वर्ष व देवी सिंह 56 वर्ष को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।