बक्सर: बक्सर में गंगा नदी के जलस्तर में प्रति घंटे 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी, चेतावनी बिंदु से 7 मीटर नीचे
Buxar, Buxar | Jul 5, 2025 बक्सर में गंगा नदी के जलस्तर में पिछले दो तीन दिन से निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है। जल शक्ति विभाग के जेई विशाल गुप्ता ने बताया कि प्रति घंटे जलस्तर में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हो रही है। वर्तमान में जलस्तर चेतावनी बिंदु से 7 मीटर नीचे है। बता दें कि पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश के बाद प्रयागराज वाराणसी समेत अन्य शहरों में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा है।