पथरिया: पथरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 304 पेटी अवैध शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, थाना प्रभारी अमित मिश्रा
Patharia, Damoh | Mar 31, 2026 पथरिया पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 304 पेटी शराब जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी अमित मिश्रा के अनुसार मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर एक फोर-व्हीलर से 100 पेटी शराब बरामद की गई, जबकि आरोपियों के घर की छत से 204 पेटी और मिली। गिरफ्तार आरोपी कोमल, गोविंद व विजय अहिरवार निवासी जूना रहली सागर हैं।