गुमला: दिनदहाड़े टंगरा स्कूल के पास से ऑटो चोरी, चालक ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
Gumla, Gumla | Jul 6, 2026 शहर में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच टंगरा स्कूल के समीप दिनदहाड़े एक ऑटो चोरी हो गया। घटना के बाद ऑटो ने गुमला थाना में लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।कलिगा गांव निवासी भूषण साहू रोज की तरह सवारी लेकर गुमला शहर पहुंचा सवारियों को उतारने के बाद टेंगरा मार्केट सब्जी लेने पहुंचा आधे घंटे बाद लौटा तो ऑटो गायब मिला।