प्रतापगढ़: सुहागपुरा में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
जिले के सुहागपुरा बस स्टैंड के पास रोडवेज बस और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। हादसा बुधवार रात करीब 9 बजे हुआ। सूचना पर सुहागपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बगदीराम (26) पुत्र कालूराम मीणा, निवासी मोटा धामनिया के रूप में हुई है। वह बाइक से सुहागपुरा से अपने गांव लौट रहा था, तभी प्रतापगढ़