डुमरांव: विधायक जी-आपने फोन नहीं उठाया, मेरी मां इलाज के लिए मर गई, विधायक ने कहा-ऐसे आरोप लगाना है तो मुझे फोन मत कीजिए
Dumraon, Buxar | Jun 9, 2026 डुमरांव विधायक इन दिनों सुर्खियों में है। एक कॉल रिकॉर्डिंग को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही है। दरअसल करीब 10 दिन पूर्व नावानगर प्रखंड के भटौली के मुन्ना साह ने विधायक को फोन मिलाया और कहा कि उनकी मां को समय से इलाज नहीं मिला, विधायक ने भी कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी इसलिए उनकी मां मर गई। उन्होंने अपनी मां की मृत्यु का जवाब सीधे सीधे विधायक को ठहराया।