लोहरदगा: सेन्हा चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, पहचान की अपील
लोहरदगा जिले के सेन्हा चौक पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और बुरी तरह जख्मी हो गया। हादसे में युवक का एक पैर पूरी तरह टूट गया है, पेट में गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं, जबकि सिर पर भी गहरी चोट लगने की सूचना है। घायल युवक की हालत