रांची के मेन रोड सहित कई इलाकों में ऑटो और टोटो के खिलाफ वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। बुधवार शाम करीब सात बजे पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि उन्हें शिकायत मिल रही थी कि कई ऑटो और टोटो बिना परमिट के चलाए जा रहे हैं। मिल रही शिकायत के आधार पर रांची के मेन रोड सहित कई अन्य इलाकों में ऑटो और टोटो के खिलाफ वाहन चेकिंग अभियान चलाया गय।