डीग: डीग में प्रशासन ने बजट योजनाओं की रफ्तार तेज करने और जन-शिकायतों के संतोषजनक समाधान पर जोर दिया
Deeg, Bharatpur | Apr 16, 2026 जिले में विकास कार्यों को गति देने और आमजन की समस्याओं के प्रभावी समाधान को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रभारी सचिव नलिनी कठोतिया ने गुरुवार को पंचायत समिति सभागार डीग में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक के साथ जनसुनवाई कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।