पटना ग्रामीण: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने दी प्रतिक्रिया, कहा- पक्ष-विपक्ष दोनों दुखी
पटना में बुधवार की सुबह 11 बजे पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर उनकी अपनी सोच हो सकती है, लेकिन इससे बिहार की जनता और कई नेता खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के इस फैसले से पक्ष और विपक्ष दोनों ही दुखी हैं। उनके अनुसार, राज्य की राजनीति में उनकी भूमिका अहम रही है और ऐसे में उनके राज्यसभा जाने की