डीसीपी साउथ अमित कुमार आनंद के निर्देशन में थाना मोहनलालगंज पुलिस ने क्षेत्र के बैंक, एटीएम और आसपास के इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की जांच की गई तथा विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति भी परखी गई।