दातागंज: दातागंज क्षेत्र के सैंजनी पर बने HPCL प्लांट का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण
मंगलवार सुबह 11 बजे के लगभग यूपी सरकार के मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने HPCL प्लांट का निरीक्षण किया है। 12 मार्च को HPCL प्लांट के सीनियर मैनेजर सुधीर गुप्ता और सहायक मैनेजर हर्षित मिश्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसी समय से प्लांट बंद पड़ा था। मामले की जांच को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर SIT का गठन किया गया था।