प्रतापपुर: कनकनगर में कोड़ाकू समाज की ब्लॉक स्तरीय बैठक संपन्न, सामाजिक विकास पर हुई चर्चा
ग्राम पंचायत कनकनगर में रविवार दोपहर 1 बजे कोड़ाकू समाज की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के विकास और जागरूकता को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। बाल विवाह पर रोक लगाने, शिक्षा एवं स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के साथ सामाजिक व सांस्कृतिक परंपराओं, रीति-रिवाजों तथा पारंपरिक भाषाओं के संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया।