Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota
No video available

बदल देगे तेरी सरकार सुन लो नीतीश कुमार.... #pushkarsinghind #INCBihar #IYCBihar #NSUIBihar #JDU

MORE NEWS

श्री सौरभ सुमन यादव ने पूर्वी चंपारण के नए जिलाधिकारी के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया।

आज दिनांक 22.06.2026 को श्री सौरभ सुमन यादव,भारतीय प्रशासनिक सेवा (2019 बैच) ने पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी एवं जिला दंडाधिकारी के रूप में अपना आधिकारिक पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के समय अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सिंहा, अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) श्री शैलेंद्र कुमार भारती, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच)मो.
 सिबगतुल्लाह, सहायक समाहर्ता श्री राज कृष्ण झा, वरीय कोषागार पदाधिकारी श्री विजय कुमार, वरीय उप समाहर्ता श्रीमती प्रेमलता,वरीय उप समाहर्ता श्री अमरेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री ज्ञानेश्वर प्रकाश सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

पदभार ग्रहण करने के पश्चात मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए जिलाधिकारी ने जिले के विकास और आम जन की समस्याओं के समाधान को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि आम जनता की शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा।
राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं को समय से पूर्ण कराने पर विशेष बल दिया जाएगा ताकि आम जन को उसका समय से लाभ मिल सके ।  सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे- शिक्षा, स्वास्थ्य,कृषि और सामाजिक सुरक्षा इत्यादि का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना सुनिश्चित किया जाएगा।
      जिले में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारियों (SDO), और प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) को निर्देश दिया है कि वे पूरी निष्ठा और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करें और  आम नागरिकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनें एवं उसका सहानुभूति पूर्वक समाधान करें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

श्री सौरभ सुमन यादव ने पूर्वी चंपारण के नए जिलाधिकारी के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। आज दिनांक 22.06.2026 को श्री सौरभ सुमन यादव,भारतीय प्रशासनिक सेवा (2019 बैच) ने पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी एवं जिला दंडाधिकारी के रूप में अपना आधिकारिक पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के समय अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सिंहा, अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) श्री शैलेंद्र कुमार भारती, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच)मो. सिबगतुल्लाह, सहायक समाहर्ता श्री राज कृष्ण झा, वरीय कोषागार पदाधिकारी श्री विजय कुमार, वरीय उप समाहर्ता श्रीमती प्रेमलता,वरीय उप समाहर्ता श्री अमरेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री ज्ञानेश्वर प्रकाश सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे। पदभार ग्रहण करने के पश्चात मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए जिलाधिकारी ने जिले के विकास और आम जन की समस्याओं के समाधान को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि आम जनता की शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं को समय से पूर्ण कराने पर विशेष बल दिया जाएगा ताकि आम जन को उसका समय से लाभ मिल सके । सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे- शिक्षा, स्वास्थ्य,कृषि और सामाजिक सुरक्षा इत्यादि का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना सुनिश्चित किया जाएगा। जिले में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारियों (SDO), और प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) को निर्देश दिया है कि वे पूरी निष्ठा और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करें और आम नागरिकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनें एवं उसका सहानुभूति पूर्वक समाधान करें। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jun 22, 2026

पदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी 

    जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव आज पदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में दिखे। उनके द्वारा समाहरणालय मुख्य भवन स्थित स्थापना शाखा, नजारत शाखा, सामान्य शाखा एवं आपदा प्रबंधन शाखा का निरीक्षण किया गया।
 निरीक्षण के दौरान शाखा में कार्यरत कर्मियों से परिचय प्राप्त किया गया और उनको आवंटित कार्य की जानकारी ली गई। इस दौरान कार्यालय के प्रधान सहायक को सही तरीके से कार्य पुस्तक (लॉग बुक) संधारित करने का निर्देश दिया गया ताकि यह पता चल सके कि किस सहायक के पास कितना कार्य लंबित है और उसका सही तरीके से अनुश्रवण किया जा सके।
डीएम के द्वारा कार्यालय को स्वच्छ बनाए रखने, कार्यालय में अनावश्यक लोगों के प्रवेश को वर्जित करने एवं कार्यालय कार्य संस्कृति में आवश्यक सुधार लाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यालय कर्मी समय से कार्यालय आएं, अपना बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करें और जनता के आवेदनों के निष्पादन को प्राथमिकता देते हुए उसका गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करें। 
उन्होंने कहा कि सभी कार्यालयों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा।
 निरीक्षण के समय सहायक समाहर्ता श्री राज कृष्ण झा, वरीय उप समाहर्ता श्रीमती प्रेमलता, प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन श्री अखिलेश कुमार एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री ज्ञानेश्वर प्रकाश उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

पदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव आज पदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में दिखे। उनके द्वारा समाहरणालय मुख्य भवन स्थित स्थापना शाखा, नजारत शाखा, सामान्य शाखा एवं आपदा प्रबंधन शाखा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शाखा में कार्यरत कर्मियों से परिचय प्राप्त किया गया और उनको आवंटित कार्य की जानकारी ली गई। इस दौरान कार्यालय के प्रधान सहायक को सही तरीके से कार्य पुस्तक (लॉग बुक) संधारित करने का निर्देश दिया गया ताकि यह पता चल सके कि किस सहायक के पास कितना कार्य लंबित है और उसका सही तरीके से अनुश्रवण किया जा सके। डीएम के द्वारा कार्यालय को स्वच्छ बनाए रखने, कार्यालय में अनावश्यक लोगों के प्रवेश को वर्जित करने एवं कार्यालय कार्य संस्कृति में आवश्यक सुधार लाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यालय कर्मी समय से कार्यालय आएं, अपना बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करें और जनता के आवेदनों के निष्पादन को प्राथमिकता देते हुए उसका गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करें। उन्होंने कहा कि सभी कार्यालयों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के समय सहायक समाहर्ता श्री राज कृष्ण झा, वरीय उप समाहर्ता श्रीमती प्रेमलता, प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन श्री अखिलेश कुमार एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री ज्ञानेश्वर प्रकाश उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jun 22, 2026

प्रेस विज्ञप्ति

“नशा मुक्त भारत अभियान : जीवन को हाँ कहें, ड्रग्स को ना कहें”

डीएलएसए पूर्वी चंपारण, मोतिहारी द्वारा नालसा डॉन योजना के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मोतिहारी, दिनांक — जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के तत्वावधान में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की डॉन योजना, 2025 के तहत पंचायत भवन हिरामणि के प्रांगण में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, नालसा की योजनाओं तथा सामाजिक सरोकार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान “नशा मुक्त भारत अभियान — जीवन को हाँ कहें, ड्रग्स को ना कहें” के संदेश के साथ ड्रग अवेयरनेस एवं वेलनेस नेविगेशन फॉर ड्रग फ्री इंडिया विषय पर विशेष रूप से जागरूकता फैलाई गई। उपस्थित लोगों को नशे के दुष्परिणामों, युवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में डीएलएसए की ओर से पैनल अधिवक्ता आयुषी अमृत, पीएलवी शत्रुघ्न कुमार एवं रामाकांत कुमार उपस्थित रहे। साथ ही मद्यनिषेध विभाग के निरीक्षक द्वारा भी नशा मुक्ति अभियान एवं संबंधित प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में लगभग 150 ग्रामीणों ने भाग लिया। पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं गांव के गणमान्य नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विधिक जागरूकता एवं न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने हेतु ऐसे कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति “नशा मुक्त भारत अभियान : जीवन को हाँ कहें, ड्रग्स को ना कहें” डीएलएसए पूर्वी चंपारण, मोतिहारी द्वारा नालसा डॉन योजना के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित मोतिहारी, दिनांक — जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के तत्वावधान में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की डॉन योजना, 2025 के तहत पंचायत भवन हिरामणि के प्रांगण में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, नालसा की योजनाओं तथा सामाजिक सरोकार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान “नशा मुक्त भारत अभियान — जीवन को हाँ कहें, ड्रग्स को ना कहें” के संदेश के साथ ड्रग अवेयरनेस एवं वेलनेस नेविगेशन फॉर ड्रग फ्री इंडिया विषय पर विशेष रूप से जागरूकता फैलाई गई। उपस्थित लोगों को नशे के दुष्परिणामों, युवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डीएलएसए की ओर से पैनल अधिवक्ता आयुषी अमृत, पीएलवी शत्रुघ्न कुमार एवं रामाकांत कुमार उपस्थित रहे। साथ ही मद्यनिषेध विभाग के निरीक्षक द्वारा भी नशा मुक्ति अभियान एवं संबंधित प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में लगभग 150 ग्रामीणों ने भाग लिया। पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं गांव के गणमान्य नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विधिक जागरूकता एवं न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने हेतु ऐसे कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jun 21, 2026