गया पुलिस कार्यालय में सीटी एसपी कोटा किरण कुमार के द्वारा मंगलवार की दोपहर 2 बजे जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में 10 लोगों की समस्याएं सुनी गई।सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि सभी लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा– निर्देश दिया गया है।