रामगढ़ चौक: बिहरौरा औरैया के बीच इनोभा कार की टोटो से सीधी टक्कर, टोटो चालक तथा एक यात्री दोनो बुरी घायल,बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर
बिहरौरा औरैया के बीच गुरुवार 2 बजे तेज रफ्तार इनोभा कार की टोटो से सीधे टक्कर हो गई। जिसमें टोटो चालक तथा सवार एक यात्री बुरी तरह घायल हो गए।इनोभा चालक घटना के बाद वाहन छोड़ मौके से निकल गया।घायल की पहचान खैरी के टोटो चालक प्रवेश तथा यात्री नारायणपुर निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है।दोनों की स्थिति को देखते हुए डॉ ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है।