हमीरपुर: इचौली स्टेशन पर चित्रकूट एक्सप्रेस के ठहराव की मांग तेज, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
कोरोना काल के दौरान रेलवे द्वारा बंद किए गए ट्रेनों के ठहराव अब तक पूरी तरह बहाल न होने से ग्रामीण क्षेत्रों में रोष बढ़ता जा रहा है। झांसी रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले इचौली रेलवे स्टेशन पर जबलपुर-लखनऊ चित्रकूट एक्सप्रेस 15205/15206 के ठहराव को पुनः शुरू कराने की मांग को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मंडल रेल प्रबंधक झांसी को ज्ञापन सौंपा है।