बक्सर: जिले के 13 केंद्रों पर आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा की दोनों पालियों में 5 हजार 67 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
Buxar, Buxar | Jun 14, 2026 केन्द्रीय चयन पर्षद के तहत मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही, कारा एवं सुधार सेवाएँ निरीक्षणालय में कक्षपाल तथा परिवहन विभाग में चलंत दस्ता सिपाही पदों की परीक्षा जिले के 13 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। प्रवेश से पहले मुख्य गेट पर अभ्यर्थियों की विधिवत जांच की गई।