वारासिवनी: एथेनॉल प्लांट के नाम पर चावल घोटाला कितना बड़ा? अब तक 11 ट्रक जब्त, मिल संचालक और प्लांट प्रतिनिधि फरार
एफसीआई गोदाम से बोरगांव एथेनॉल प्लांट भेजे जाने वाले सीएमआर चावल घोटाले की जांच में एसआईटी ने अब तक 11 ट्रक जब्त किए हैं। जांच में कई ट्रकों का चावल प्लांट तक नहीं पहुंचने की बात सामने आई है। पुलिस को आशंका है कि चावल को बीच में ही अन्यत्र खपाया गया। मामले में नामजद मिल संचालक सौरभ संचेती और एथेनॉल प्लांट प्रतिनिधि राहुल प्रताप अब भी फरार हैं।