हनुमानगढ़: जंक्शन के चूना फाटक स्थित किरयाना दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सामान जलकर हुआ राख
जंक्शन के चूना फाटक क्षेत्र स्थित शुभम सुपर स्टोर नामक किरयाना दुकान में रविवार सुबह करीब 5 बजे अचानक आग लग गई। सुबह वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख तुरंत दुकान संचालक को सूचना दी, जिसके बाद समय रहते मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। बताया जा रहा है कि आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।