जमुई: गोली मारकर ऑटो चालक की हत्या के बाद पूर्व मंत्री पहुंचे घटना स्थल, 24 घंटे बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई
Jamui, Jamui | Apr 1, 2026 लखन धनामा जखराज स्थान के पास गोली मारकर ऑटो चालक अशोक यादव की हत्या करने मामले में घटनास्थल पर पूर्व मंत्री विजय प्रकाश पहुंचे, जहां घटना की जानकारी ली और सरकार व पुलिस प्रशासन के कार्यशैली पर सवाल उठाया। घटना के 24 घंटे बीतने के बावजूद अबतक बुधवार की दोपहर 2:00 बजे तक अपराधियों की न पहचान हो पाई है और न ही गिरफ्तारी हुई है।