विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विदिशा के माधव उद्यान में शुक्रवार सुबह 9 बजे भारतीय जनता पार्टी द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे अभियान के तहत पीपल, नीम, बरगद और आम सहित विभिन्न पौधों का रोपण किया गया।