बैराड़: भाजपा मंडल बैराड़ ने आतिशबाजी और मिठाई बांटकर बंगाल जीत का जश्न मनाया
भाजपा मंडल बैराड़ के कार्यकर्ताओं द्वारा बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर आतिशबाजी कर एवं मिष्ठान वितरण कर राम जानकी मंदिर चौराहे पर सोमवार शाम 7:30 बजे जीत का जश्न मनाया गया।जीत के जश्न में सरोवर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे के उद्घोष के साथ एक दूसरे को बधाइयां दीं। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज व्यास व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।