सिवनी: गुनगुच जलाशय पर बवाल: किसानों की चेतावनी, मुआवजा नहीं मिला तो काम बंद
Seoni, Seoni | Apr 30, 2026 सिवनी में धनोरा ब्लाक के गुनगुच जलाशय निर्माण का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। गुरुवार को बताया गया कि क्षेत्रवासीयो का आरोप है कि बिना मुआवजा दिए उनकी जमीन पर बांध निर्माण हो रहा है। किसानों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर एक हफ्ते का अल्टीमेटम देते हुए काम रोकने और अनशन की चेतावनी दी है।