भोगांव: भोगांव क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने पीड़ित के साथ की मारपीट और फायरिंग, वीडियो हुआ वायरल
भोगांव क्षेत्र में दबंगो द्वारा पीड़ित के साथ की गई मारपीट व फायरिंग, वीडियो हुआ वायरल। क्षेत्र के ग्राम सरैया आरामसराय निवासी संजय कुमार ने बुधवार की दोपहर जानकारी देते हुए बताया कि पुरानी रंजिश के चलते दबंगों द्वारा पीड़ित के साथ मारपीट व फायरिंग की गई। पीड़ित ने थाने में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।