भोगांव: भोगांव क्षेत्र में पीड़िता के खेत में दबंगों ने डाला चकरोड, विरोध करने पर की मारपीट
क्षेत्र के ग्राम अलीपुर खेड़ा निवासी गिरजादेवी पत्नी रामदुलारे ने मंगलवार की दोपहर एसपी से शिकायत की जिसमें बताया की दबंगों ने जबरन पीड़िता के खेत में चकरोड डाल दिया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो दबंगों ने पीड़ित ओर उसके पति के साथ मारपीट की पीड़िता ने थाने पर शिकायत की लेकिन सुनवाई न होने पर एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।