भोगांव: बिछवा क्षेत्र में कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बिछवा कस्बा निवासी किसान सीताराम का मंगलवार की सुबह उन्हीं के घर में बने एक छप्पर में फांसी के फंदे पर शव लटकता मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।