बैरसिया: CM मोहन यादव ने भोपाल निवास स्थित समत्व भवन में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल निवास स्थित समत्व भवन में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। आपको बता दें कि सोमवार शाम करीब 5 बजे आयोजित इस बैठक में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कार्यों व प्रगति की समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में राज्य मंत्री कृष्णा गौर एवं विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।